लुधियाना| नगर निगम का सतलुज क्लब के साथ बना स्वीमिंग पूल अगले हफ्ते से लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। इसके लिए स्वीमिंग पूल की सफाई शुरू करवा दी गई है। शनिवार को सफाई होने के बाद इसमें पानी भरा जाएगा। निगम अफसरों के मुताबिक बुधवार से लोग तय फीस चुका इसका फायदा ले सकेंगे।