पांच प्यारों की अगुवाई में निकाला नगर कीर्तन
लुधियाना| श्री गुरु अंगद देव जी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से गरु अंगद देवी जी के जन्मोत्सव को समर्पित नगर कीर्तन निकाला गया। श्री गुरु ग्रंथ साहब जी की छत्रछाया और पांच प्यारों का नेतृत्व में निकले नगर कीर्तन कृष्णा नगर रोड से होता हुआ गुरुद्वारा बाबा बंदा सिंह बहादुर, गुरुद्वारा गुरु गोबिंद धाम ऊंचा वेहड़ा, गुरुद्वारा बाबा बचित्र सिंह, गुरुद्वारा रामगढ़िया , गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल खन्ना, अमलोह रोड, सब्ज़ी मंडी, गुरुद्वारा श्री गुरु अर्जुन देव जी माडल टाउन, गुरुद्वारा श्री गुरु अर्जुन देव जी भगत सिंह कालोनी से होता हुआ वापस गुरुद्वारा श्री गुरु अंगद देव जी में संपन्न हुआ। नगर कीर्तन का जगह-जगह पर श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा से स्वागत किया वहीं संगत के लिए लंगर लगाए गए थे। इस दौरान कीर्तन जत्थों ने संगत को गुरमीत विचारों से निहाल किया। अलग -अलग गतका पार्टियों ने अपनी कला के जौहर दिखाए। संगत नगर कीर्तन के साथ गुरबाणी का जाप करती चल रही थीं। इस मौके पर एसजीपीसी सदस्य दविंदर सिंह खटड़ा, गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के मुख्य सेवक जसपाल सिंह कंग, भाजपा के पूर्व प्रधान कमल शर्मा, पूर्व प्रधान मौजूद थे।