प्राचीन शिव मंदिर में भजनों पर झूमे श्रद्धालु
लुधियाना| ब्लॉक माछीवाड़ा के गांव छौड़ीयां में प्राचीन शिव मंदिर में माता का विशाल भगवती जागरण करवाया गया। प्रबंधकों में शाम लाल कुंदरा ने बताया कि गांव वासियों के सहयोग से जागरण में पवित्र ज्योति प्रचंड करने हलका समराला से विधायक अमरीक सिंह ढिल्लों, नगर कौंसिल प्रधान सुरिंदर कुंदरा पहुंचे और पूजा करवाकर जागरण की शुरुआत करवाई। जागरण में दुर्गा शक्ति मंदिर की भजन मंडली के महिंदरपाल जैन ने गणेश वंदना गाकर शुरुआत की व सोनू सेठी और गगन भंगू ने माता की भेंटे गाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। यहां दर्शन कुंदरा, सुरिंदर कुमार जोशी, परमजीत सिंह पम्मी, अमरजीत सिंह काला, ब्रजलाल, राम लाल, डॉ. मेहर सिंह, मेघराज, जगतार सिंह, भजन सिंह, मंदिर पुजारी सोनू शर्मा, अशवनी शर्मा, मंगत राए बत्रा, सुनीव मौजूद थे।