पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • यूएसपीसी जैन अस्पताल में 191 लोगों का मुफ्त चेकअप

यूएसपीसी जैन अस्पताल में 191 लोगों का मुफ्त चेकअप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यूएसपीसी जैन चैरिटेबल हॉस्पिटल में आखों का चेकअप करते डॉक्टर्स।

सिटी रिपोर्टर | लुधियाना

यूएसपीसी जैन चैरिटेबल हॉस्पिटल के पूर्व प्रधान रमेश जैन की पुण्यस्मृति पर उनकी प|ी और परिवार की ओर से बच्चों के एसी विभाग का उद्घाटन किया गया। प्रधान पवन कुमार जैन, उप-प्रधान तरसेम जैन ने बताया कि अस्पताल में आंखों का मुफ्त चेकअप कैंप, शुगर और बीएमडी कैंप लगाया गया। इस दौरान 191 लोगों ने फ्री आई चेकअप करवाया और 19 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चुना गया। 101 मरीजों को फ्री शुगर चेक की गई। बीएमडी के 50 मरीजों का मुफ्त चेकअप किया गया।

अस्पताल के महामंत्री भारत भूषण जैन, कैशियर जोगिंदर पाल जैन, मैनेजर सतीश जैन सुनाम वालों ने बताया कि चुने हुए मरीजों के ऑपरेशन लेंस समेत फ्री किए जाएंगे। ऑपरेशन के बाद चश्मे भी मुफ्त दिए जाएंगे। इस मौके पर महिंदरपाल जैन मिनी किंग, रजनीश जैन गोल्ड स्टार, दिनेश जैन संगम वीवर्स, विपिन जैन, संजय जैन, स्वतंत्र जैन, संजय बिट्टू, महिंदरपाल जैन, डॉ. अर्चना गर्ग, डॉ. अजय जैन, डॉ. मनदीप उप्पल, डॉ. एसके कोहली, डॉ. सोनम, डॉ. मोनिका भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...