पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • सिस्टम को सही करने की जरूरत, तभी साइंस में होगी तरक्की: डॉ. कोहली

सिस्टम को सही करने की जरूरत, तभी साइंस में होगी तरक्की: डॉ. कोहली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
‘हमारे पास सुविधाएं, टेलेंट, सोच सब कुछ है लेकिन फिर भी चीन हमसे साइंस में काफी आगे है। विदेशों में कहीं भी भारत के युवा जाते हैं तो अपनी अलग पहचान बनाते हैं। जरूरत है देश के सिस्टम को सही करने की। चीन के सामने भी कई तरह की समस्याएं लेकिन उनका सिस्टम सही है। जो हमें भी ठीक करना होगा। अगर हम विकास चाहते हैं तो हमें समानांतर नहीं बल्कि ऊपर की ओर विकास करना होगा। युवाओं को भी कॉपी करने के बजाए नई सोच, नए आइडिया पर काम करना होगा। साइंस में नए विचारों की बेहद जरूरत है। सफलता मिलती है या असफलता ये अहमियत नहीं रखता।’-- ये कहना था सेंट्रल यूनिवर्सिटी बठिंडा के वाइस चांसलर डॉ. आरके कोहली का। सिविल लाइंस स्थित गुजरांवाला गुरु नानक खालसा कॉलेज के साइंस डिपार्टमेंट द्वारा आयोजित की गई इंटरनेशनल कांफ्रेंस में अपने विचार रखते हुए डॉ. कोहली ने ये कहा। जीजीएन खालसा कॉलेज में साइंस और टेक्नॉलॉजी- ट्रेंड्स और समस्याएं विषय पर दो दिवसीय इंटरनेशनल कांफ्रेंस की शुरुआत की गई। पंजाब अकेडमी ऑफ साइंसेस पटियाला के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में 350 रिसर्च पेपर पढ़े जाएंगे। कार्यक्रम में पुष्पा गुजराल साइंस सिटी जालंधर के पूर्व डायरेक्टर डॉ. आरएस खांडपुर ने गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर शिरकत की। कार्यक्रम में पंजाब एकेडेमी ऑफ साइंसेस के प्रेसिडेंट डॉ. आईजेएस बांसल ने भी खासतौर पर शिरकत की। विभिन्न यूनिवर्सिटीज और कॉलेजिस से आए रिसर्च स्कॉलर्स और टीचर्स ने भी हिस्सा लिया। शब्द गायन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

सिविल लाइंस स्थित गुजरांवाला गुरु नानक खालसा कॉलेज में इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस करवाई गई।

खबरें और भी हैं...