पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • गौरी जैन को मिला मोस्ट क्रिएटिव ब्राइडल मेकअप आर्टिस्ट का टाइटल

गौरी जैन को मिला मोस्ट क्रिएटिव ब्राइडल मेकअप आर्टिस्ट का टाइटल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| क्यूटी बाय गौरी की हेयर केयर एंड स्किन एडवाइजर और इंस्ट्रक्टर गौरी जैन को फरीदाबाद में हुए प्राइड ऑफ द सिटी अवॉर्ड 2018 में मोस्ट क्रिएटिव ब्राइडल मेकअप आर्टिस्ट का टाइटल दिया गया। इस अचीवमेंट पर गौरी जैन ने कहा कि वह बहुत खुश हैं कि यह अवॉर्ड उनको बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान और एक्टर कुनाल खेमू के हाथों मिला। आज शहर में ही नहीं, बल्कि दूसरी जगह भी उनके काम को पहचान मिल रही है। वह पिछले दस साल से इस प्रोफेशन में हैं और इस मुकाम तक पहुंचने के लिए काफी स्ट्रगल किया है। इससे पहले शहर हुए वेडिंग मंत्रा अवॉर्ड में भी टॉप मेकअप आर्टिस्ट इन पंजाब और एक्सीलेंस सलून इन लुधियाना का टाइटल जीत चुकी हैं। उन्होंने कहा कि अपने ड्रीम को फॉलो करते हुए स्ट्रगल किया और इस काम में परफेक्शन पाया। इस सोच के साथ आगे बढ़ती गई कि मेहनत एक न एक दिल रंग जरूर लाएगी और अब जब लगातार कई अवॉर्ड हासिल कर रही हूं तो अपने साथ ही दूसरी महिलाओं को भी मोटिवेट करना चाहती हूं कि आगे बढ़कर अपने सपनों को पूरा करने के लिए स्ट्रगल करें कामयाबी जरूर मिलेगी।

खबरें और भी हैं...