पगड़ी बांधने की प्रतियोगिता में सुखवीर ने लिया तीसरा स्थान
लुधियाना| न्यू शिमलापुरी स्थित साई पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के तीसरी क्लास के स्टूडेंट सुखवीर सिंह ने पगड़ी बांधने की प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। साहनेवाल के नजदीक गुरुद्वारा साहिब रामगढ़ में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सुखवीर ने कंपीटिशन में तीसरा स्थान हासिल कर सफलता पाई। जजेज अमनदीप सिंह,दर्शन सिंह, सर्बजीत सिंह और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सुखवीर को 1100 रुपये का कैश इनाम, मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। स्कूल के प्रधान डॉ. दीपक मनन और डायरेक्टर सरोज मनन ने सुखवीर को शुभकामनाएं दीं। वहीं इस मौके पर छात्रों को पंजाबी सभ्याचार को सजीव रखने की प्रेरणा भी दी गई।