पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शारीरिक विकास के लिए करवाई एक्टीविटी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| सत पॉल मित्तल स्कूल में फ्रोश वीक का आयोजन किया गया। ग्यारहवीं क्लास के स्टूडेंट्स के लिए आयोजित कार्यक्रम में स्टूडेंट्स ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। 2020 बैच के तौर पर स्टूडेंट्स ने स्कूल में एंट्री की। चार दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम में ग्यारहवीं क्लास के हर नए स्टूडेंट्स की स्किल्स की पहचान और सराहना की गई। पहले दिन स्कूल प्रिंसिपल भुपिंदर गोगिया ने स्टूडेंट्स के साथ बातचीत कर आने वाले दिनों में होने वाली गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। दूसरे दिन मानसिक और शारीरिक विकास के लिए विभिन्न गेम्स करवाई गई। इसी के साथ ही फुटबॉल, वॉलीबॉल और बास्केटबॉल के मैच भी आयोजित किए गए। तीसरे दिन स्टूडेंट्स की क्रिएटिविटी बढ़ाने के लिए फायरलेस कुकिंग, फेस पेंटिंग, स्केचिंग, फ्लावर अरेंजमेंट जैसी गतिविधियां करवाई गई।

खबरें और भी हैं...