पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज में सिमरनप्रीत मिस फेयरवेल, रवदीप रही सेकंड रनर अप

गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज में सिमरनप्रीत मिस फेयरवेल, रवदीप रही सेकंड रनर अप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| मॉडल टाउन स्थित गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज में साइंस डिपार्टमेंट द्वारा फाइनल इयर की स्टूडेंट्स के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गुरु नानक एजुकेशन ट्रस्ट के प्रेसिडेंट गुरबीर सिंह और प्रिंसिपल डॉ. चरनजीत माहल ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की। जूनियर स्टूडेंट्स ने रंगारंग कल्चरल कार्यक्रम पेश किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मॉडलिंग सेशन रहा। जिसमें स्टूडेंट्स ने ट्रेंडी ड्रेसेस में रैंप पर वॉक की। बीएससी बायोटेक की सिमरनप्रीत कौर ने मिस फेयरवेल का टाइटल अपने नाम किया। जैसमीन कौर फ़र्स्ट रनर अप और रवदीप कौर सेकेंड रनर अप रही।

खबरें और भी हैं...