ओरिएंट स्कूल में डॉ. अंबेडकर जयंती मनाई
लुधियाना| ओरिएंट इंटरनेशनल स्कूल में अंबेडकर जयंती मनाई गई। स्कूल में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया । इसमें स्टूडेंट्स को भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. अंबेडकर के जीवन और उनके द्वारा किए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों को माछीवाड़ा साहिब, डॉ. बीआर अंबेडकर के स्थान पर लेकर गए। स्टूडेंट्स ने स्थान की सफाई करने के साथ ही पेड़ पौधे लगाकर उनकी संभाल की भी जिम्मेदारी ली। इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक विक्रम शर्मा, शारदा शर्मा, रजत शर्मा, शुभम शर्मा, अजय राय, स्टाफ सदस्यों और स्टूडेंट्स ने डॉ. अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी।