मानवी मिस फ्रेशर, अभिषेक बना मिस्टर फ्रेशर
लुधियाना| आत्म देवकी निकेतन स्कूल किंडरगार्टन सेक्शन में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। नए स्टूडेंट्स का स्वागत करने के साथ ही बैसाखी का त्योहार भी मनाया गया। नन्हे मुन्ने बच्चों ने रंगारंग कल्चरल प्रोग्राम पेश कर सभी का मनोरंजन किया। लड़कियों द्वारा पेश किया गया गिद्दा और लड़कों की भंगड़ा परफॉर्मेंस ने पांव थिरकाने के लिए मजबूर किया। इस मौके पर मिस फ्रेशर का टाइटल मानवी वर्मा, मिस्टर फ्रेशर अभिषेक, मिस पंजाबन वंशिका, मिस्टर पंजाब आदित्य को घोषित किया गया।