प्रभदीप, सुमनदीप कौर ने हासिल किया गोल्ड मेडल
मेडल हासिल करने वाली प्लेयर्स को समराला पहुंचने पर सम्मानित किया गया।
ताइक्वांडो एसो. ने कराई राज्य स्तरीय चैंपियनशिप
लुधियाना| अंबेडकर जयंती पर मोगा में ताइक्वांडो एसोसिएशन पंजाब की ओर से राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप करवाई गई। इसमें समराला के एआरवाई ताइक्वांडो एकेडमी के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इन मुकाबलों मे समराला की टीम ने दो गोल्ड मेडल, तीन सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मैडल जीता। इन मुकाबलों में प्रभदीप कौर ने 62 किलो में गोल्ड मेडल, सुमनदीप कौर ने 57 किलो वर्ग में गोल्ड मेडल जीता। जबकि दलजीत कौर ने 59 किलोभार वर्ग में सिल्वर, मनदीप कौर ने 52 किलोभार वर्ग में सिल्वर, लवप्रीत कौर ने 63 किलोभार वर्ग में सिल्वर मेडल जीता। सिमरनजीत कौर ने 73 किलोभार वर्ग मंे ब्रॉन्ज मेडल जीता। मेडल जीत कर समराला पहुंचने पर शहर वासियों ने खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया।