पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • फाइनल मैच में आखिरी गेंद पर थरीके की टीम ने मंसूरा को हरा जीता खिताब

फाइनल मैच में आखिरी गेंद पर थरीके की टीम ने मंसूरा को हरा जीता खिताब

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पोर्ट्स रिपोर्टर | लुधियाना

वीर एकलव्य वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से गांव थरीके में करवाए जा रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया। इस फाइनल मुकाबले में गांव थरीके की टीम ने गांव मंसूरा की टीम को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। मंसूरा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित चार ओवर के मैच में 30 रन का टारगेट दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी थ्रीके की टीम ने अंतिम गेंद पर लक्ष्य हासिल कर मंसूरा की टीम को मात दे दी।

मौके पर गुरदीप सिंह गरेवाल सरपंच थरीके ने सोसाइटी को टूर्नामेंट की बधाई दी और इसे एक सराहनीय कदम बताया। आयुष कपूर, चमनलाल, अनूप पुहल, पंकज टांक, पंकज काका, बलवंत सिंह गरेवाल, जसवीर सिंह गरेवाल, करमजीत सिंह गरेवाल, राजा गरेवाल, रघुवीर सिंह गरेवाल खासतौर पर पहुंचे। थरीकेे गांव को पहले पुरस्कार के साथ 15,000 और कप, दूसरा पुरस्कार गांव मंसूरा 7,777 और कप, तीसरा पुरस्कार 5,555 और कप दिया गया। गुरदीप सिंह सरपंच, अनुज सेनिटेशन एंड बिल्डर्स ने जीती हुई टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सोसाइटी के अध्यक्ष अर्जुन टांक ने सारी टीमों को भगवान वाल्मीकि के चित्र वाले मेडल भेंट किए। सोसाइटी के सदस्य सचिन बेनीवाल, सरवन सोदाई, कपिल श्रीनिवास, सचिन, कपिल, अमर, राकेश, दीपक, सतीश कुमार, बिंदर अटवाल, विकास मेहरा, वसीम मलिक, सुनील, आकाश मेहरा, सोनू का पूरा योगदान रहा।

खबरें और भी हैं...