पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सतपॉल मित्तल स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पोर्ट्स रिपोर्टर | लुधियाना

सतपॉल मित्तल स्कूल में द एसोसिएशन ऑफ स्कूल्स फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (एएसआईएससी) की ओर से जोनल लेवल स्विमिंग कंपीटिशन का आयोजन किया गया। कंपीटिशन में आईसीएसई स्कूलों के स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। 35 प्रतिभागियों ने सीनियर और जूनियर कैटेगरी में फ्री स्टाइल, बैक स्ट्रोक, ब्रेस्ट स्ट्रोक और बटरफ्लाई स्ट्रोक जैसे कंपीटिशन में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में सतपॉल मित्तल स्कूल की प्रिंसिपल भुपिंदर गोगिया ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की। उन्होंने स्टूडेंट्स के टैलेंट और प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने विजेताओं को इस सफलता पर बधाई दी। उन्होंने सभी को फिटनेस पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। सतपॉल मित्तल स्कूल ने इस इवेंट में 33 गोल्ड, 28 सिल्वर और चार ब्रॉन्ज मेडल हासिल कर ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

सीनियर ब्वॉयज में 100 मीटर फ्री स्टाइल कैटेगरी में सतपॉल मित्तल स्कूल के सक्षम ठाकुर ने पहला, सतपॉल मित्तल के बिक्रमजीत सिंह गरेवाल ने दूसरा स्थान लिया।

जूनियर ब्वॉयज 50 मीटर फ्री स्टाइल में सतपॉल मित्तल के दक्षशीश सिंघानिया ने फर्स्ट, सतपॉल मित्तल स्कूल के मेहताब सिंह ने सेकेंड और सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल जमालपुर के अभिजीत सिंह ने थर्ड पोजीशन ली।

जूनियर गर्ल्स 100 मीटर बटरफ्लाई इवेंट में सतपॉल मित्तल की नविका शर्मा ने पहली, स्कूल की ही नीसा अरोड़ा ने दूसरी पोजीशन ली।

सीनियर ब्वॉयज 50 मीटर फ्री स्टाइल में सतपॉल मित्तल के जसराज ढिल्लों ने पहला, सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल जमालपुर के राहुल ने दूसरी और इसी स्कूल के श्वोनपाल सिंह गरेवाल ने तीसरी पोजीशन ली।

खबरें और भी हैं...