देहरादून की टीम ने आगरा को 60 रनों से हराया
स्पोर्ट्स रिपोर्टर | लुधियाना
बाबा गुरबचन सिंह मेमोरियल क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से बद्दोवाल स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन के खुले मैदान में करवाए जा रहे निरंकारी बाबा गुरबचन सिंह मेमोरियल 19वें क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवर को दो मैच खेले गए। पहला मैच निरंकारी क्रिकेट क्लब देहरादून और निरंकारी क्रिकेट क्लब आगरा के बीच खेला गया। देहरादून ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 130 रन बनाए। दूसरी पारी में आगरा की टीम 15 ओवरों में 70 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
विजयी टीम निरंकारी क्रिकेट क्लब देहरादून के बल्लेबाज आशीष ने 50 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया। दूसरा मैच राजस्थान क्रिकेट क्लब और निरंकारी क्रिकेट क्लब (दिल्ली) के बीच खेला गया। राजस्थान की टीम ने टॉस जीत के पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 183 रन बनाए। जबकि निरंकारी क्रिकेट क्लब (दिल्ली) की टीम 138 रन ही बना पाई। विजयी टीम राजस्थान के खिलाड़ी सतीश ने 53 रन भी बना कर और 3 विकेट लेकर मैन ऑफ़ द मैच का ख़िताब अपने नाम किया।