शराब पीकर हुल्लड़बाजी करने से रोका तो किया हमला
लुधियाना| शराब पीकर हुल्लड़बाजी करने से मना करने पर गुस्साए युवकों ने हमला कर दिया। हमले के कारण युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। उसकी पहचान ढंडारी खुर्द के रहने वाले लक्ष्मण यादव के रूप में की गई है। जांच के बाद थाना साहनेवाल की पुलिस ने राकेश कुमार, मुनीश कुमार, सुदेश कुमार, के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में जख्मी ने बताया कि उक्त आरोपी अपने कमरे में शराब पी रहे थे, जिन्होंने ऊंची आवाज में डेक लगाया हुआ था और आरोपी हुल्लड़बाजी कर रहे थे। जब उन्हें मना किया गया तो आरोपी ने गाली-गलोच करना शुरू कर दिया। मना करने पर आरोपियों ने मारपीट करनी शुरू कर दी। जब लोग बीच बचाव करने के लिए आए तो आरोपी जान से मारने की धमकियां देते हुए फरार हो गए।