शाही इमाम को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवाॅर्ड
नेशनल ह्यूमन राइट्स सोशल जस्टिस कौंसिल न्यू दिल्ली की पंजाब यूनिट का डेलीगेशन मंगलवार को जामा मस्जिद पहुंचा। उनकी ओर से शाही इमाम मौलाना पंजाब मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवाॅर्ड दिया गया।
इस अवसर पर कौंसिल के चेयरमैन गोविंद सिंह, उप चेयरमैन नजीर अहमद, सदस्य मंसूर आलम, सचिव विनोद कुमार, जसवंत सिंह धंजल, महासचिव मुहम्मद अनवर अमृतसरी उपस्थित थे। इस अवसर पर कौंसिल के महासचिव मौलाना मोहम्मद अनवर अमृतसरी ने कहा कि पंजाब में शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमान लुधियानवीं की विभिन्न धार्मिक व सामाजिक क्षेत्रों में सेवाओं और मार्ग दर्शनों को देखते हुए कौंसिल की तरफ से ये लाईफ टाइम अचीवमेंट सम्मान उन्हें प्रदान किया गया है। उन्होने कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में शामिल रही पार्टी मजलिस अहरार इसलाम की अगुवाई कर रहे मौलाना हबीब उर रहमान लुधियानवी का समाज की तरक्की और भाईचारे में बहुत बड़ा योगदान हैं। उन्होंने बताया कि शाही इमाम द्वारा पंजाब, हरियाणा, हिमाचल में हिंदू, मुस्लिम, सिख एकता को बढ़ाते हुए बंद पड़ी मस्जिदों को खुलवाना उनका एक ऐसा कार्य है जिसे लेकर समुदाय में उनको सम्मान की निगाह से देखा जाता है।
शाही इमाम को अवॉर्ड से सम्मानित करते कौंसिल के मेंबर्स। फोटो : भास्कर