पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • काम न करने वाले ठेकेदार होंगे ब्लैक लिस्ट: कमिश्नर

काम न करने वाले ठेकेदार होंगे ब्लैक लिस्ट: कमिश्नर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निगम कमिश्नर के साथ मीटिंग करतीं डिप्टी मेयर सर्बजीत कौर और अन्य।

समस्या को लेकर डिप्टी मेयर ने निगम कमिश्नर से की मीटिंग

सिटी रिपोर्टर | लुधियाना

गदरी बाबा गुरमुख सिंह रोड का काम पास होने के बावजूद ठेकेदार द्वारा शुरू न करने का मुद्दा डिप्टी मेयर सर्बजीत कौर ने निगम कमिश्नर जसकिरन सिंह के आगे उठाया। डिप्टी मेयर ने कहा कि ठेकेदार यह काम नहीं कर रहा। इस पर निगम कमिश्नर ने भरोसा दिया कि ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा और उसकी जगह दूसरे को काम दिया जाएगा। चिमनी रोड के काम को सियासी नेताओं की तरफ से बंद कराने पर कमिश्नर ने कहा कि उसे भी जल्द चालू किया जाएगा।

वहीं, अभी तक बड़ी सड़क के सैंपल लिए जाएंगे तथा अगर उसके मैटीरियल में कोई कमी पाई गई तो ठेकेदार को जुर्माना कर उसके बिल से पैसे काटे जाएंगे। डिप्टी मेयर ने फिरोजपुर रोड से लोहारा पुल तक लैय्यर वैली बनाने और ट्रैफिक कंट्रोल के लिए गिलां वाला पुल, सुआ रोड, ईशर नगर पुल व लोहारा पुल पर ट्रैफिक लाइटें लगाने की भी मांग की। निगम कमिश्नर कहा कि लैय्यर वैली का काम पहले ही विचाराधीन है। वहीं, जहां भी ट्रैफिक लाइट की जरूरत होगी, उसके बारे में कंपनी को लिख दिया जाएगा। इस मौके ब्लाक कांग्रेस प्रधान जरनैल सिंह शिमलापुरी भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...