पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फसल बिकने के इंतजार में किसान हो रहे परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एग्रीकल्चर रिपोर्टर | खन्ना/लुधियाना

पंजाब भर की अनाज मंडियों में गेहूं के खरीद प्रबंधों का अंदाजा एशिया की सबसे बड़ी अनाज मंडी खन्ना के हालातों से लिया जा सकता है। खन्ना के अधीन आती राहौण अनाज मंडी में फसल बिकने के इंतजार में बैठे किसानों ने सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा हैलीकाप्टर से निगाह मारकर अवैध माइनिंग रोकने की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि महाराजा जी, खन्ना मंडी ऊपरों वी कड्ढ लो उडन खटोला, साडी जून सुधर जू।

आलम यह है कि मंडियों की सड़कें भी फसल से कवर हो चुकी हैं। लिफ्टिंग का बुरा हाल है। पेमेंट का एक पैसा नहीं आया है। खन्ना और इसके अधीन आती मंडियों में मंगलवार शाम तक 5 लाख से अधिक बोरियां जमा थीं। राहौण अनाज मंडी में ट्रैक्टर ट्रालियों में फसल लेकर पहुंचे किसान बलवीर सिंह निवासी फैजगढ़, नाजर सिंह निवासी मानूपुर, कुलविंदर सिंह व जोगा सिंह निवासी बदीनपुर ने कहा कि वे ट्रैक्टर ट्राॅलियों में फसल लेकर मंडी पहुंचे। यहां पर फसल रखने को जगह नहीं है। वे कई घंटे ट्रैक्टर ट्राली पर ही बैठे हैं। न तो किसी अधिकारी ने आकर उनकी सार ली और न ही मंडी में पड़ी अन्य फसल की ढेरियों पर बोली लगाई। किसान मंडियों में परेशान हैं और चंडीगढ़ में बैठे मंत्री कागजी दावे कर रहे हैं।

मंडी में फसल न उठने से परेशान किसान अपनी दिक्कत को बताते हुए।

मंडी में स्पेस कम है, प्रबंधों में कोई कमी नहीं

मंडी में स्पेस ही कम है। वहीं सरकार की ओर से प्रबंधों में कोई कमी नहीं है। बाकी लिफ्टिंग की रफ्तार धीमी होने कारण दिक्कत आ रही है। संबंधित महकमे को लिफ्टिंग तेजी से करानी चाहिए। -कुलवंत सिंह, डिस्ट्रिक्ट मंडी अफसर

तलवंडी की चेतावनी, सड़कों पर उतरेगा अकाली दल

शिअद के हलका खन्ना से इंचार्ज जत्थेदार रंजीत सिंह तलवंडी ने कहा कि पार्टी किसानों के साथ डटकर खड़ी है। वे खुद वर्करों के साथ मंडियों में जा किसानों का दर्द बांटेंगे। खरीद, लिफ्टिंग, पेमेंट न होने पर अकाली दल सड़कों पर उतरेगा।

खबरें और भी हैं...