रेलवे स्टेशन पर बच्चे को लगा करंट
लुधियाना| रेलवे स्टेशन पर लगे वॉटर कूलर में करंट आने से दस साल का सोनू नामक बच्चा उसकी चपेट में आ गया। मुल्लांपुर के परिवार के साथ यह बच्चा गोरखपुर की ट्रेन पकड़ने से पहले नंगे पांव वॉटर कूलर से पानी पीने गया था। करंट लगते ही वहां मौजूद मुसाफिरों ने फुर्ती दिखाते हुए बच्चे को बचा लिया।