पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • चोरी के चेक पर सोना लेने पहुंचे, पेमेंट से पहले 40 लाख के गहने ले फरार

चोरी के चेक पर सोना लेने पहुंचे, पेमेंट से पहले 40 लाख के गहने ले फरार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्राइम रिपोर्टर | अम्बाला सिटी/लुधियाना

शादी में सोना देने की बात कहकर तीन लोग अंबाला सिटी के अग्रसेन चौक स्थित तनिष्क शोरूम पहुंचे। इसी बीच उन्होंने शोरूम मालिक को एक चेक देकर 40 लाख का सोना पसंद कर लिया। यही नहीं इनमें से दो लोग अापस में बातचीत करते हुए बाहर खिसक गए। फिर तीसरा भी गार्ड को धक्का देकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर अलर्ट हुई पुलिस ने घेराबंदी कर एक को पकड़ लिया, जिससे पुलिस ने सारा सोना भी बरामद कर लिया है।

दरअसल, मंगलवार को तीन लोग कार से सिटी अग्रसेन चौक स्थित तनिष्क शोरूम पहुंचे। जिन्होंने शोरूम मालिक ऋषभ अग्रवाल से शादी के लिए सोना खरीदने की बात कही। इस पर ऋषभ व अन्य कर्मचारियों ने तीनों को साेना दिखाना शुरू कर दिया। इन्होंने करीब 40 लाख का सोना पसंद कर लिया। जब ऋषभ ने पेमेंट बारे पूछा तो उन्होंने 26 लाख चेक व बाकी कैश अदा करने की बात कही। साथ ही उन्हें एचडीएफसी बैंक का एक चेक भी सौंप दिया।

चेक से पेमेंट हुई ट्रांसफर, महिला ने फोन करके रुकवाई

चेक लेने के बाद ज्यूलर ने उसे कैश कराने के लिए बैंक भेज दिया। पहली बार में चेक क्लियर हो गया और पेमेंट भी ट्रांसफर हो गई। मगर इसी बीच चेक ऑनर अहमदगढ़ लुधियाना की रहने वाली किरनजोत कौर ने फोन करके पेमेंट रोकने की बात कही। लिहाजा बैंक ने भी तुरंत ट्रांसफर हुई पेमेंट पर रोक लगा दी।

लुधियाना के रहने वाले हैं तीनों ठग

प्राथमिक पूछताछ में आरोपी की पहचान लुधियाना निवासी राजकुमार के तौर पर हुई है। उसके खिलाफ पुलिस ने स्नेचिंग की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। इसके अन्य दो साथी भी लुधियाना के रहने वाले हैं। जिनकी तलाश में पुलिस ने छापामारी शुरू कर दी है।

ठगों ने पसंद की थी ये आइटम

आरोपियों ने 40 छोटे सोने के सिक्के, 9 बड़े सिक्के, 6 ब्रेसलेट, 2 चेन, 2 कड़े, 2 अंगूठी व 1 डायमंड अंगूठी पसंद की थी। इनकी कुल कीमत 40 लाख आंकी गई है।

खबरें और भी हैं...