पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • मोटर ट्रेडर्स पर सर्वे, दस्तावेज कब्जे में लिए

मोटर ट्रेडर्स पर सर्वे, दस्तावेज कब्जे में लिए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना|ओल्ड जीटी रोड महिंद्रा फाइनांस के साथ लगते स्पेयर पार्ट्स के मेन डीलर मोटर ट्रेडर्स की दुकान पर सेल्स टैक्स डिपार्टमेंट ने सर्वे करते हुए कई दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। विभाग को शिकायत मिली थी कि उक्त दुकान की ओर से बेचे जाने वाले बहुत से पार्ट्स के पूरे बिल नहीं काटे जाते व कम अमाउंट के बिल काटे जाने की शिकायत आई थी। इसी आधार पर सेल्स टैक्स डिपार्टमेंट ने जॉइंट डायरेक्टर एचपीएस गहलोत्रा की अगुवाई में इनवेस्टीगेशन विंग की अोर से इसकी पूरी पड़ताल शुरू कर दी है। इस टीम में अस्सिटेंट एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर मंगनीश सेठी, ईटीओ इंद्रजीत नागपाल और मेजर मनमोहन सिंह मौजूद थे। गौर हो कि पहले से शहर से बोगस बिल मामले की जांच में विभाग जुटा हुआ है और बहुत से दुकानदारों व अन्य कारोबारियों की ओर से ग्राहकों के बिल न काटे जाने के चलते करोड़ों रुपए का बोगस बिल मामला पहले ही सामने आ चुका है। इसकी जांच पीएमओ की ओर से भी शुरू की जा चुकी है। अभी तक डिपार्टमेंट ने करीब 130 लोगों पर एफआईआर करने के लिए पुलिस कमिश्नर को लिखा है और उसमें से केवल 5 लोगों पर ही एफआईआर हो पाई है।

खबरें और भी हैं...