पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • ट्रक की टक्कर से गिरे बाइक सवार की कुचल कर मौत, दूसरा दूर गिरने से बचा

ट्रक की टक्कर से गिरे बाइक सवार की कुचल कर मौत, दूसरा दूर गिरने से बचा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्राइम रिपोर्टर.लुधियाना| फैक्टरी में नाइट शिफ्ट की ड्यूटी खत्म कर बाइक पर लौट रहे दो युवकों को राहों रोड पर ओवर स्पीड ट्रक ने टक्कर मार दी। बाइक चला रहे युवक की ट्रक से कुचल कर मौके पर ही मौत हो गई जबकि पीछे बैठा युवक दूर गिरने से बाल-बाल बच गया। घटना सुबह 9.30 बजे के करीब हुई। मरने वाला गांव माछियां कलां का रहने वाला सूरज है, उसके दोस्त का नाम प्रदीप सिंह है। एक्सीडेंट के बाद ड्राइवर ने ट्रक समेत फरार होने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उसे काबू करने के बाद जमकर धुनाई की। वहीं लोगों ने आरोप लगाया कि सूचना देने के बाद पहले तो काफी देर तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। उसके बाद मौके पर पहुंचे एक मुलाजिम ने ट्रक ड्राइवर को 50 हजार रुपए लेकर छोड़ने की बात की। इस कारण लोगों ने पहले राहों रोड और फिर बस्ती जोधेवाल चौक में धरना लगा रोष-प्रदर्शन किया। थाना बस्ती जोधेवाल पुलिस ने आरोपी ड्राइवर भामियां के रहने वाले गौरव कुमार पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

ट्रक समेत आरोपी किया गिरफ्तार, मामला दर्ज

सूरज के चाचा लखबीर सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार फोन करने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो एक मुलाजिम ने ड्राइवर को रुपए लेकर छोड़ने की बात की। इसके बाद मजबूरन रोष-प्रदर्शन करना पड़ा। इस संबंध में एसीपी ईस्ट पवनजीत सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मौके पर लोगों ने मुलाजिम पर आरोप लगाया था, लेकिन किसी को यह नहीं पता था कि किस मुलाजिम ने यह बात कही है। एसएचओ बस्ती जोधेवाल को इसकी जांच कर रिपोर्ट देने के लिए कहा है।

गुस्सा फूटा: मालूम चलने पर लोगों ने राहों रोड और बस्ती जोधेवाल चौक पर लगाया धरना

3 बहनों का इकलौता भाई था सूरज

तीन बहनों का इकलौता भाई सूरज दो साल के बच्चे का पिता है। वह एक फैक्टरी में नाइट शिफ्ट में कंप्यूटर कढ़ाई का काम करता था।

हादसे में बाल-बाल बचा बाइक के पीछे बैठा प्रदीप

सूचना मिलने पर पहुंची मां का रो-रोकर बुरा हाल था

खबरें और भी हैं...