पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्कूटर की टक्कर से पूर्व फौजी की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना|तेज रफ्तार स्कूटर की टक्कर से साइकल सवार पूर्व फौजी की मौत हो गई। गांव साहिबअाणा का रहने वाला पूर्व फौजी चमकौर सिंह (58) रिश्तेदार को मिल कर मुंडिया से वापस गांव जा रहा था। फोर्टीज अस्पताल के सामने पीछे से आ रहे तेज रफ्तार स्कूटर सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। गिरने से पूर्व फौजी जख्मी हो गया। मौके पर आसपास को लोगों ने जख्मी को फोर्टीज अस्पताल में भर्ती कर दिया, जहां इलाज दौरान मौत हो गई। मौके पर पुलिस चौकी मुंडियां के इंचार्ज राजीव कुमार ने मंगलवार लाश को सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम करवा पूर्व फौजी के बेटे दविंदर सिंह के बयान पर स्कूटर सवार राज सिंह वासी जांडली के खिलाफ आईपीसी की धारा 304-ए का पर्चा दर्ज कर लाश वारिसों को सौंप दी है।

खबरें और भी हैं...