पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • लगातार वेस्टर्न डिस्टरबेंस से 7 सालों में इस बार कम पड़ रही अप्रैल में गर्मी

लगातार वेस्टर्न डिस्टरबेंस से 7 सालों में इस बार कम पड़ रही अप्रैल में गर्मी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इस बार अप्रैल की शुरूआत से लेकर अब तक लगातार एक के बाद एक आ रहे वेस्टर्न डिस्टरबेंस ने मौसम में जबरदस्त बदलाव ला दिया है। वहीं उत्तरी पाकिस्तान पर एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहुंच चुका है, जिससे 20 अप्रैल को फिर से बारिश होने की संभावना है। इससे पहले धूल भरी आंधी चलेगी और बादल भी छाए रहेंगे। जिससे मौसम सुहाना हो जाएगा लेकिन किसानों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। अगर पिछले 7 सालों की बात करें तो इस बार अप्रैल में कम गर्मी पड़ने से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। महीने के तीसरे सप्ताह तक के तापमान का एवरेज देखा जाए तो इस बार दिन का पारा सामान्य ही चल रहा है। जबकि पिछले 7 सालों में दिन का पारा अप्रैल के दूसरे सप्ताह में ही 40 डिग्री के अासपास पहुंच जाता है और पारा बढ़ने से गर्मी का प्रचंड रूप पहले ही दिखने लगता था। लेकिन इस बार दिन का पारा बिल्कुल उलट चल रहा है।

वहीं, अगर रात के पारे की बात करें तो अप्रैल में पिछले 7 सालों से पारा सामान्य के आसपास ही रहा है लेकिन इस बार रात का पारा शुरू से लेकर अभी तक 2 से 5 डिग्री बढ़कर चल रहा है। इस बदलाव के चलते इस बार लोगों को अप्रैल में गर्मी से थोड़ी राहत है।

शुक्रवार को धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना, मौसम होगा सुहावना

7 सालों में अप्रैल के तीसरे सप्ताह का पारा

2011 में दिन का पारा 40.60 तक पहुंचा।

2012 में दिन का पारा 37.10 तक पहुंचा।

2013 में दिन का पारा 38.90 तक पहुंचा।

2014 में दिन का पारा 40.90 तक पहुंचा।

2015 में दिन का पारा 39.70 तक पहुंचा।

2016 में दिन का पारा 41.50 तक पहुंचा।

2017 में दिन का पारा 40.20 तक पहुंचा।

पिछले सालों में तीसरे सप्ताह तक पहुंच जाता था पारा 40 0 के आसपास

20 अप्रैल को चलेंगी तेज हवाएं

पीएयू मौसम विशेषज्ञ डॉ. केके गिल ने एडवाइजरी जारी करते हुए किसानों को बताया गया कि 20 अप्रैल को हल्की बारिश के साथ तेज हवाओं के चलने का अनुमान है। वहीं, इसके बाद मौसम आम तौर पर खुश्क रहेगा। उनके अनुसार मंगलवार को दिन का पारा 37 डिग्री रिकॉर्ड हुआ, जो सप्ताह के सामान्य 35 डिग्री से 2 डिग्री ज्यादा था। वहीं, रात का पारा भी 19.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ जो सामान्य 17 डिग्री से 2 डिग्री ज्यादा रिकॉर्ड हुआ। इस दौरान सोमवार को हुई बारिश का रिकॉर्ड भी 1.6 एमएम दर्ज हुआ।

खबरें और भी हैं...