पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

युवाआें को शाखाआें से जोड़ेगा आरएसएस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का दायरा शहरों के साथ ही कस्बों-गांवों तक बढ़ाने के अभियान के तहत बैठकों का सिलसिला शुरु किया गया है। इसी कड़ी में संघ के पदाधिकारियों ने कस्बा रायकोट के आत्म भवन में बैठक और सहभोज का आयोजन किया। जिसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लिया। बैठक की शुरुआत देश के लोगों को देश के विकास की और ले जाने को प्रेरित करने वाले गीत ‘हो जाओ तैयार साथियो गाकर किया गया। इस मौके पर संघ के नगर कार्यवाह जगदीश वर्मा ने कहा कि संघ में कार्यकर्ताओं को जो संस्कार सिखाए जातें है, वो पूरी दुनिया के लिए मिसाल हैं। संघ का कार्यकर्ता हर वक्त देश के लिए बलिदान देने को तैयार रहता है। जो कार्यकर्ता पहले सिर्फ अपने लिए जीता है, वही कार्यकर्ता संघ से संस्कार ग्रहण कर सिर्फ और सिर्फ देश के लिए जीता है। इसके बाद सभी स्वयंसेवकों ने देश में मौजूदा हालातों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही संघ के खिलाफ हो रहे दुष्प्रचार से निपटने के बारे में बताया गया। इसके बाद बैठक के समापन बौद्धिक पर बोलते हुए जिला कार्यवाह पुरषोत्तम गुप्ता ने सभी कार्यकर्ताओं को देश के विकास में योगदान देने के लिए युवाओं को शाखा के साथ जोड़ने की प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि देश और विदेश की कई एजेंसियां संघ को बदनाम करने में जुटी हुईं हैं। उनसे निपटने के लिए हर कार्यकर्ता को जिम्मेवारी का पालन करना होगा, ताकि शरारती लोगों के मंसूबे फेल किये जा सकें। इसके बाद सहभोज का आयोजन किया गया। जिसमें अनिल अग्रवाल, रमेश जैन, महिंदर पाल जैन, सलिल जैन, अशोक कन्नौजिया, दीपक चंद, दीपक बांसल, प्रवीण जैन, सौरभ जैन, सिकंदर कुमार, सुशील जैन, नीरज गुप्ता, कपिल गर्ग, अनिल कुमार,शीतल प्रकाश की विशेष उपस्थिति रही।

खबरें और भी हैं...