पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • अक्षय तृतीया आज : इस दिन हर काम शुभ और फलदायक होता है

अक्षय तृतीया आज : इस दिन हर काम शुभ और फलदायक होता है

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिंदू धर्म और परंपराओं में अक्षय तृतीया का विशेष महत्व है। बैसाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को किए जाने वाला प्रत्येक कार्य का शुभ होता है। अच्छा फल मिलता है। वैसे तो हर माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया शुभ मानी जाती है, लेकिन बैसाख तृतीया बहुत ही फलदायक माना जाता है। यही नहीं सर्व सिद्धि मुहूर्त के रूप में अक्षय तृतीया का बहुत अधिक महत्व है। माना जाता है इस दिन बिना पंचांग या शुभ मुहूर्त देखे कोई भी मांगलिक कार्य, सगाई-विवाह, गृह प्रवेश, वस्त्र, आभूषण, जमीन, वाहन की खरीदारी की जा सकती है। मान्यता है कि इस दिन पितरों का तर्पण, पिंडदान या अन्य किसी प्रकार का दान अक्षय फल प्रदान करता है। गंगा में स्नान करने से पाप नष्ट हो जाते हैं। अक्षय तृतीया के दिन किया जाने वाला जप, तप, हवन, दान और पुण्य कार्य अक्षय हो जाते हैं। अगर यह तिथि सोमवार और रोहिणी नक्षत्र के दिन आए तो इस दिन किए जाने वाले दान-पुण्य के कार्यों का फल और अधिक बढ़ जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के पूजन का विधान है।

अक्षय तृतीया में लक्ष्मीनारायण पूजन का समय

अक्षय तृतीया पूजन का शुभ मुहूर्त = 05:56 से 12:20 तक। अक्षय तृतीया तिथि का आरंभ 18 अप्रैल बुधवार प्रातः 03:45 पर होगा। समापन 19 अप्रैल गुरुवार मध्यरात्रि 01:29 पर होगा।

अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त

18 अप्रैल बुधवार 05:56 से रात 01 : 29 + तक। 05:56 से 25:29+ बजे के मध्य चौघड़िया मुहूर्त। प्रातः मुहूर्त (लाभ, अमृत) = 05:57 09:09। प्रातः मुहूर्त (शुभ) = 10:45 12:21। दोपहर मुहूर्त (चर, लाभ) = 15:33 18:45 सायं मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर) = 20 : 08 रात 12:20+

अक्षय तृतीया के दिन की जाने वाली परम्पराएं

भगवान विष्णु के लिए पूरे दिन व्रत रखा जाता है। भगवान विष्णु के श्री लक्ष्मीनारायण स्वरूप का पूजन किया जाता है। सोना खरीदना इस दिन बहुत शुभ माना जाता है। शादी विवाह या गृह प्रवेश करना भी इस दिन शुभ होता है। नया वाहन खरीदना। गंगा व अन्य पवित्र नदियों में स्नान। अपने पितरों का तर्पण आदि करना। ब्राह्मणों और जरुरतमंदों को दान आदि करना। हवन, मंत्र, जप आदि करना। अक्षय तृतीया का पर्व सम्पूर्ण भारत में मनाया जाता है। जैन धर्म के लोग भी इस दिन को मुख्य पर्व के रूप में मनाते हैं।

ज्यूलर्स दे रहे ऑफर

अक्षय तृतीया पर शहर के ज्यूलर्स भी मेकिंग चार्ज में ऑफर दे रहे हैं। वल्लभ ज्यूलर्स के राजेश जैन के मुताबिक कस्टमर्स को हॉलमार्क देख ही आभूषण खरीदें साथ ही बिल लें। हॉलमार्क ज्यूलरी कहीं भी बदली जा सकती है। दुकानदार केवल मेकिंग चार्ज ही लेगा। गहने के बदले नकदी लेने पर कुल कीमत का 5 फीसदी ही काटा जाएगा।

ज्यूलरी लेते समय ये रखें खास ध्यान: ज्यूलरी खरीदते समय 5 निशानियों रखें। इसमें होलमार्क का निशान, 916 शुद्धता का प्रतिशत 22 कैरेट, मेकिंग सेंटर का नाम, दुकान का नाम। इन निशानियों को देखने को मैग्नीफाइन ग्लास का यूज कर सकते हैं।

शुरू होगा लगन का दौर न्यू माॅडल टाउन में सनातन मंदिर के पुजारी शास्त्री कमलेश के मुताबिक मई 13 से लेकर 19 जून और नवंबर में कोई शादी का लगन नहीं है। जबकि अन्य शादियों के लगन इस प्रकार है। 18 अप्रैल से शुरू हो 12 मई तक रहेंगे। जून में 20, 21, 23, 25, 29 जुलाई में 1, 2, 5, 6, 7, 10, 17 से 22 तक अगस्त में 1 से 3, 6, 7, 13, 14, 15, 18, 19, 25। सितंबर में 2, 3, 10 से 13, 15, 21, 22। अक्टूबर में 10 से 13 तक और दिसंबर में केवल 12 व 13 रहेंगे।

खबरें और भी हैं...