कारगिल शहीद के परिवार को किया गया सम्मानित
विधायक कुलदीप सिंह वैद ने कारगिल शहीद काे किया सम्मानित।
सिटी रिपोर्टर | लुधियाना
नेहरू युवा केंद्र व श्री गुरू रविदास यूथ क्लब द्वारा गांव अयाली खुर्द में हुए समागम के दौरान विधायक कुलदीप सिंह वैद ने कारगिल शहीद गुरपाल सिंह सिंह नूरपुर बेट के परिवार को सम्मानित किया। क्लब के प्रधान हरदेव सिंह बोपाराय व विधायक वैद ने कहा कि देश के लिए जान कुरबान करने वालों शहीदों का सम्मान हर नागरिक को करना चाहिए। इस मौके पर सरपंच मनदीप सिंह, हरजिंदर सिंह ग्रेवाल, गुरदीप सिंह मुंडी, सरपंच कुलदीप सिंह खंगूड़ा, सरपंच नरिंदर सिंह गिल, सुखदीप सिंह ढिल्लों, गुरमेज सिंह, जसप्रीत सिंह व धरमिंदर सिंह भंगू समेत कई लोग मौजूद रहे।