स्कूल की लाइब्रेरी को एसजीपीसी देगी बुक्स
खन्ना स्थित सरकारी मिडिल स्कूल रामगढ़ में नैतिक शिक्षा विषय पर सेमिनार का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य तौर पर एसजीपीसी के उपाध्यक्ष हरपाल सिंह जल्ला ने शिरकत की, जबकि मंच का संचालन स्टेट अवार्ड से सम्मानित शिक्षक बलराम शर्मा ने किया। इस दौरान जल्ला ने कहा कि स्टूडेंट्स को अच्छे और परोपकारी इंसान बनाने के लिए नैतिक शिक्षा से जोड़ना समय की जरूरत है। उन्होंने कहा कि समाज में घटित घटनाएं बचपन में नैतिक शिक्षा की कमी के कारण की होती हैं। उन्होने कहा कि हमें गुरु साहिबानों के बलिदान उनके द्वारा दी गई शिक्षाओं को समझने की जरूरत है। शिक्षकों को भी बच्चों को ज्यादा से ज्यादा नैतिक शिक्षा के बारे में बताना चाहिए। इस दौरान जल्ला ने स्कूल में स्थापित पंडित राम मूर्ति यादगारी लाइब्रेरी के लिए एसजीपीसी की ओर से स्टूडेंट्स को नैतिक शिक्षा के साथ जोड़ने के लिए पुस्तकें भेंट करने की घोषणा की। इस मौके पर बलदेव राज, कपिल देव, बलराम, दविंदर कुमार के अलावा अन्य मौजूद थे।