सीएमसी में लगी ऑप्थल्मोलॉजी की मास्टर क्लास
लुधियाना| मेड्रिड (स्पेन), हडर्सफील्ड (यूके) और ह्यूस्टन (यूएसए) में ऑप्थल्मोलॉजी के सीनियर एडवाइजर डॉ. एंटोनिया एगुडरे ने सीएमसी में मास्टर क्लास लगाई। ऑडिटोरियम में लगी इस क्लास में कई डॉक्टरों ने उनसे सवाल भी पूछे। सीएमसी के डायरेक्टर डॉ. विलियम भट्टी ने उनका स्वागत किया। सीएमसी के प्रिंसिपल डॉ. जयराज पांडियान ने भी 100 से अधिक ग्रेजुएट व पोस्ट ग्रेजुएट स्टूडेंट्स को संबोधित किया।