पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • श्री गुरु नानक की 550वीं जन्म शताब्दी पर ननकाना साहिब में होगा कवि दरबार

श्री गुरु नानक की 550वीं जन्म शताब्दी पर ननकाना साहिब में होगा कवि दरबार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबी साहित्य अकादमी के ओहदेदारों ने पाक हाई कमिश्नर से की मीटिंग।

सिटी रिपोर्टर | लुधियाना

पंजाबी साहित्य अकादमी के नवनियुक्त प्रधान प्रो. रविंदर सिंह भट्ठल ने कहा कि श्री गुरू नानक देव जी की 550वीं जन्म शताब्दी समारोहों में ननकाना साहिब व सुल्तानपुर लोधी में 51 कवियों का कवि दरबार का आयोजन किया जाएगा। भट्ठल की अगवाई में जीएनडीयू के पूर्व वीसी डॉ. एसपी सिंह व अकादमी के पूर्व प्रधान प्रो. गुरभजन सिंह गिल ने लुधियाना के गुरू नानक खालसा कॉलेज फॉर वुमन गुज्जर खान कैंपस में पहुंचे पाकिस्तान के डिप्टी हाई कमिश्नर सैयद हैदर शाह से मुलाकात करके कवि दरबार के लिए सहयोग मांगा। हैदर शाह ने कहा कि वे उनका पूरा सहयोग करेंगे। लेकिन इसके लिए साहित्यक संस्थाओं से अकादमी को खुद संपर्क करना पड़ेगा। कॉलेज के प्रधान परमजीत सिंह सरना व डीजीएमसी के पूर्व प्रधान हरविंदर सिंह सरना ने भी अकादमी को पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया। प्रो. भट्ठल ने सैयद हैदर शाह से अपील की कि पंजाबी लेखकों को सार्क वीजा जारी करने की सिफारिश की जाए। ताकि साहित्य आदान-प्रदान हो सके।

खबरें और भी हैं...