श्रद्धालुओं ने करवाई जैन मंदिर में श्री आदिनाथ पंचकल्याणक पूजा
परम पूज्य जैनाचार्य श्रीमद् विजय इंद्रदिन्न सूरीश्वर जी म. सा. ने 1989 में लुधियाना चातुर्मास के दौरान सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों के लिए श्री कलिकुंड पार्श्वनाथ कल्याण परिषद की स्थापना करवाई थी। तब से लेकर आज तक परिषद श्री आत्मानंद जैन सभा के तत्वाधान में धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में प्रतिबद्ध होकर समाज को सहयोग प्रदान कर रही है। इसी अनुरूप परिषद की 29वीं वार्षिक वर्षगांठ पर श्री आदिनाथ जैन मंदिर सिविल लाइन में श्री आदिनाथ पंचकल्याणक पूजा करवाई गई। श्री कलिकुंड पार्श्वनाथ शताब्दी पूजा मंडल की कमलेश जैन और सिविल लाइन महिला पूजा मंडल की सुभाष जैन द्वारा बड़े श्रद्धा भाव से पूजा का भावार्थ समझाते हुए पूजा करवाई गई। पूजा में मंदिर कमेटी के पवन, विपन, सुरेश, सिकंदर लाल जैन आदि सदस्य विशेष रूप से शामिल हुए। पूजा में श्री कलिकुंड कल्याण परिषद के राजेश लिंगा-सोनल, दिनेश, रजनी, भूषण, सोनिया, संजीव, मोनिका, कुलभूषण, रुचिका, वीरेश-शुचि, आशीष-पल्लवी, विकास-रीमा, नीरज-शिल्पी, गीतिका, संजय, सचिन, विशाल, पुलकित, अंकुश, समीर, राहुल, प्रणव, अक्षित, काव्य, तानिश, गौतम, शाश्वत, सार्थक, वैभव, नमन, मानव, गौतम, गुनीषा, तन्वी, निष्ठा, अस्मिता, सुकृति, नव्या, वंशिका, मीशा आैर यग्नया आदि शामिल हुए।
श्री आदिनाथ जैन मंदिर सिविल लाइंस में महिलाओं ने हाजिरी लगाई।