पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • भगवान जगन्नाथ जी के रथ का निर्माण कार्य आज से होगा शुरू

भगवान जगन्नाथ जी के रथ का निर्माण कार्य आज से होगा शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंदिर समिति के सेवकों द्वारा गणमान्य व्यक्तियों को निमंत्रण दिए गए।

रथ निर्माण कार्य के शुभारंभ के बाद दोपहर 1 बजे प्रसाद वितरण किया जाएगा

सिटी रिपोर्टर | लुधियाना

श्री भगवान जगन्नाथ मंदिर समिति की ओर से श्री जगन्नाथ पुरम चंदर नगर सिविल लाइन में भगवान जगन्नाथ जी की असीम अनुकंपा से आज सुबह 11 बजे भगवान जगन्नाथ जी के रथ निर्माण कार्य का शुभारंभ हो रहा है। सभी जगन्नाथ भक्तों से प्रार्थना है कि वे सपरिवार श्री जगन्नाथ मंदिर में पहुंच कर भगवान श्री जगन्नाथ जी का आशीर्वाद प्राप्त करें। रथ निर्माण कार्य के शुभारंभ के बाद दोपहर 1 बजे प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रहेगा। इसी उपलक्ष्य में मंदिर समिति के सेवकों द्वारा गणमान्य व्यक्तियों को निमंत्रण दिए गए।

खबरें और भी हैं...