देखने लायक होगा फूल बंगले में ठाकुर जी का मनमोहक स्वरूप
काकोवाल रोड स्थित श्री प्रेम धाम आश्रम में महंत श्री श्री 108 मुकेशानंद गिरि महाराज के सानिध्य में वार्षिक धर्म महोत्सव एवं मेला 2018 शनिवार 21 अप्रैल से सोमवार 23 अप्रैल तक बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। तीन दिवसीय महोत्सव और मेले की जानकारी देते ट्रस्ट के प्रधान नरेंद्र गुप्ता, ट्रस्टी सुदेश गोयल, सुमित गोयल, प्रेम सिंगला, मनमोहन मित्तल ने बताया कि धर्म महोत्सव के लिए आश्रम को विशेष रूप से सजाया जा रहा है। बाहर से आए हुए कारीगरों द्वारा रंगबिरंगी बंगाली लाइटें, संुदर फूलों और स्वागती गेटों से सजाया जाएगा।
आश्रम महिला मंडल की प्रमुख सेविका ज्योति गोयल ने बताया कि धर्म महोत्सव में महिला मंडल की सेविकाओं द्वारा ब्रज की सखियों का रूप धारण कर ठाकुर जी को रिझाने के लिए ब्रज नृत्य पेश किया जाएगा। ब्रज नृत्य की तैयारियां विशेष रूप से की जा रही हैं। जिस प्रकार श्री राधा रानी एवं सखियों द्वारा बृज भूमि में भगवान श्री कृष्ण के साथ रास और बृज नृत्य के प्रेम भाव का व्याख्यान है। उसी प्रकार यह ब्रज नृत्य प्रभु को श्रद्धा भाव से समर्पित होगा, जोकि अद्भुत एवं दर्शनीय होगा। रंग-बिंरगे फूलों से सजे फूल बंगले में ठाकुर जी का मनमोहक स्वरूप दर्शनीय होगा। श्री प्रेम धाम के भक्तिमय माहौल में भक्तों को वृंदावन धाम के नजारे देखने को मिलेंगे। स्वामी मुकेशानंद गिरी की ओजस्वी वाणी से प्रेरित होकर उत्तर पूर्वी राज्यों और विदेशों से भारी संख्या में श्रद्धालु धर्म महोत्स्व में शामिल होने आ रहे हैं। ट्रस्ट सदस्यों द्वारा पार्षद अश्वनी शर्मा और श्री संकटमोचन बाला जी सेवा परिवार के प्रमुख सेवक विरेज विज को धर्म महोत्सव मे शामिल होने का निंमत्रण दिया गया। धर्म महोत्सव की तैयारियां जोरों-शोरों से जारी हैं। 21 से 23 अप्रैल तक रोजाना दोपहर 3 बजे हवन पूजन, 4 बजे पंचामृत स्नान, 5 बजे पोशाक पूजन, 6:30 ज्योति प्रचंड और 7 बजे ठाकुर जी को छप्पन भोग लगेगा। रोजाना रात्रि 8 बजे से हरि इच्छा तक भजन संध्या होगी। धर्म महोत्सव में भाई कन्हैया मित्तल, साध्वी पूर्णिमा दीदी और बाबा चित्र विचित्र जी महाराज ठाकुर जी का गुणगान करेंगे। इस अवसर पर बाबा गोपाल दास, बाबा दीपक, पं. सोमनाथ, रवि गोयल, विनोद गोयल, प्रेम सिंगला, मनमोहन मित्तल, सुदेश गोयल, अनिल धमीजा, अनिल बजाज, ललित गोयल, महेश सिंगला, अमित शर्मा, अशोक भारती, अशोक जिंदल, नितिन बठला, राजिंदर मिगलानी, नरिंदर गुप्ता, रितेश कपूर, दविंदर कलसी, गौरव गुप्ता, पुनीत जिंदल, लखवीर सिंह, रूबी ठाकुर, राजीव शर्मा, अमित शर्मा, इन्द्रपाल सिंह, प्रिंस शर्मा, रवि रावल, गगन कुमार, सतनाम सिंह, बेअंत सिंह, राहुल खन्ना, वरुण वर्मा आदि मौजूद थे। -डिंपल थापर
श्री प्रेम धाम आश्रम में मुकेशानंद गिरि के सानिध्य में वार्षिक धर्म महोत्सव और मेला 21 से 23 अप्रैल तक बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा
ट्रस्ट के सदस्यों ने पार्षद अश्वनी शर्मा और श्री संकटमोचन बाला जी सेवा परिवार के प्रमुख सेवक विरेज विज को धर्म महोत्सव मेंे शामिल होने का निमंत्रण दिया।