माता की पिंडी का कराया शाही स्नान
लुधियाना| माता श्री नैना देवी दरबार में माता की पवित्र पिंडी का शाही स्नान करवाया गया। मंदिर के प्रमुख सेवादार संजीव कुमार जोशी ने बताया के दरबार में हर मंगलवार को माता की पावन पिंडी को शाही स्नान करवाया जाता है। इस अवसर पर पंडित हनी जोशी, ललित वर्मा, प्रमोद कक्कड़, राजपाल महंत, अमन, मनजीत सिंह, रूपल जोशी, सोमनाथ और जीवन कुमार मौजूद थे।