पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • एसी फटने से सुलगी चिंगारी, भड़की आग से 3 मंजिला फैक्टरी हुई तबाह

एसी फटने से सुलगी चिंगारी, भड़की आग से 3 मंजिला फैक्टरी हुई तबाह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना|शिवपुरी चौक स्थित बिंद्रा कॉलोनी में न्यू जेनिस वुलन होजरी फैक्टरी में सुबह करीब साढ़े छह बजे आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने तीन मंजिला इमारत को चपेट में ले लिया। फायर ब्रिगेड की टीमों ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। 50 टेंडरों को आग बुझाने में करीब सात घंटे लगे। बताया जा रहा है कि पहली मंजिल पर एसी फटने के कारण चिंगारी सुलगी थी, बाद में आग भड़क गई।

2 पैट डॉग, एक बंदर नहीं बचाए जा सके

घटना के समय फैक्टरी के पार्टनर लाड्डी मक्कड़ अपने चार मुलाजिम और एक बंदर, तीन डॉग्स के साथ फैक्टरी की तीसरी मंजिल पर थे। दो कुत्तों की जलने से मौत हो गई, जबकि एक को बचाने मेंं मालिक के हाथ झुलस गए। हालांकि अभी तक किसी तरह के जानी नुकसान की सूचना नहीं है।

आधे घंटे बाद आई फायर ब्रिगेड

लोगों ने आरोप लगाया कि आग बुझाने के लिए वे फायर बिग्रेड को फोन करते रहे मगर संपर्क नहीं हुआ। करीब आधे घंटे बाद फायर ब्रिगेड मौके पर आई। इलाके के राजू नैय्यर ने बताया कि घटना के बाद से वे परिवार के साथ बाहर ही बैठे हैं। बिल्डिंग की दीवारों में दरारें आ गई हैं। वहीं, मेयर बलकार संधू भी मौके पर पहुंचे।

धागा, ऊन समेत छत पर पड़ी लकड़ी राख

फैक्टरी में धागा, भेड़ों की ऊन समेत छत पर लकड़ी, डीजल और अन्य सामान पड़ा था। इमारत में इतनी दरारें पड़ गईं कि आसपास के लोग अपने घर के अंदर जाने से डर रहे हैं। मौके पर पहुंचे फैक्टरी मालिक सुरिंदर मक्कड़ सदमे में आ गए। उन्हें डीएमसी अस्पतपाल में भर्ती करवाया गया।

मालिक की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

अग्निशमन यंत्र तक नहीं थे फैक्टरी में

फायर डिवीजन अफसर भूपिंदर सिंह ने बताया कि फैक्टरी में अग्निशमन यंत्र तक भी मौजूद नहीं थे। वहीं, कैंटीन में पड़े तीन गैस सिलेंडरों में से एक लीक हो गया। इस काफी आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। स्टोर में भारी मात्रा में कपड़ा और चौथी मंजिल पर लकड़ी पड़ी थी। आग लगने का कारण की जांच कर रहे हैं।

सिलेंडर की गैस लीक होने से बढ़ी परेशानी

होजरी की ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर पर मशीनें लगी थीं। सेकेंड फ्लोर पर कैंटीन और स्टोर था। वहां पर तीन सिलेंडर थे। इस दौरान एक सिलेंडर से गैस लीक होने लगी। इसके चलते फायर ब्रिगेड को आग बुझाने में दिक्कत पेश आई। तीसरी मंजिल पर बायलर लगा था। शुक्रवार को लकड़ी का ट्रक ऊपर चढ़ाया गया था।

खबरें और भी हैं...