पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • सोशल मीडिया में अपशब्द लिखने पर लोधी क्लब के फाइनेंस सेक्रेटरी की सीपी को कंप्लेंट

सोशल मीडिया में अपशब्द लिखने पर लोधी क्लब के फाइनेंस सेक्रेटरी की सीपी को कंप्लेंट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोधी क्लब के फाइनेंस सेक्रेटरी सचिन गुप्ता नए विवाद में फंस गए हैं। लुधियाना अग्रवाल कोऑपरेटिव हाउस बिल्डिंग सोसाइटी के डायरेक्टर सुनील कुमार गोयल के बेटे निखिल गोयल ने सोशल मीडिया में उनके पिता को अपशब्द लिखकर बेइज्जत करने की शिकायत पुलिस कमिश्नर डॉ. सुखचैन गिल को सौंपी है। साइबर क्राइम विंग के इंचार्ज नवदीप सिंह ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गोयल ने इसके साथ ही गुप्ता के खिलाफ मानहानि का मामला भी फाइल कर दिया है। पुलिस को दी शिकायत में निखिल गोयल ने बताया कि सचिन गुप्ता ने फेसबुक में अग्र नगर सोसाइटी में लगाई एलईडी लाइट्स मामले में बिना किसी सबूत के उनके पिता सुनील कुमार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और सोशल मीडिया में गालियां तक लिख डालीं। इससे उनके पूरे परिवार की बदनामी हुई है। उनके पिता सोसाइटी के डायरेक्टर और टैगोर पब्लिक स्कूल अग्र नगर के प्रेसिडेंट भी हैं।

मैंने सोशल मीडिया के जरिए अग्रवाल कोऑपरेटिव के मेंबर्स को जागरूक करने की कोशिश की थी। सुनील कुमार ने संविधान से बाहर जाकर इललीगल ढंग से एलईडी लाइट्स बदली हैं, जिनका प्राइस मार्केट रेट से भी अधिक लगा घोटाला किया गया है। -सचिन गुप्ता, फाइनेंस सेक्रेटरी, लोधी क्लब

खबरें और भी हैं...