पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • क्लोजर रिपोर्ट पर नहीं हो सकी बहस, सुनवाई सात जुलाई को

क्लोजर रिपोर्ट पर नहीं हो सकी बहस, सुनवाई सात जुलाई को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| सिटी सेंटर घोटाले में विजिलेंस पुलिस की आेर से दाखिल क्लोजर रिपोर्ट पर इस बार बहस पूरी नहीं हो सकी। हालांकि जिला सेशन जज गुरबीर सिंह की अदालत में अभियोजन और आरोपी पक्ष के वकीलों ने बहस शुरू जरूर की, लेकिन अधूरी रहने पर अदालत ने अगली सुनवाई के लिए सात जुलाई की तारीख तय की है। गौर हो कि इस मामले में सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और अन्य लोग आरोपी हैं। इन आरोपियों के खिलाफ चल रहे इस मामले को बंद कराने की मंशा से विजिलेंस पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की थी। यहां बताते चलें कि क्लोजर रिपोर्ट के खिलाफ विधायक बैंस और गवाह सुनील कुमार डे की अर्जियों को पहले ही खारिज किया जा चुका है।

क्लोजर रिपोर्ट में यह था हवाला : विजिलेंस ने कैप्टन समेत अन्य पर आरोप वापस लेते हुए उनको क्लीन चिट देकर क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की थी। सरकारी पक्ष ने अदालत में रिपोर्ट दाखिल करते हुए दावा किया था कि कैप्टन ने ही अपने पिछले कार्यकाल के दौरान यह घोटाला सामने आने पर इसकी जांच शुरू कराई थी। बाकायदा एजेंसी को निष्पक्ष जांच के आदेश दिए थे। हालांकि मामला दर्ज होने के बाद फिर से इस घोटाले की जांच के दौरान चालान में लगाए आरोप साबित नहीं हो पाए। इसीलिए मुख्यमंत्री के खिलाफ दर्ज मामले को वापस लेने के लिए नियमों के अनुसार क्लोजर रिपोर्ट दायर की गई।

खबरें और भी हैं...