पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • सिधवां नहर में होगी बोटिंग और वॉटर गेम्स फ्लोटिंग रेस्टोरेंट, पूजन के लिए बनेगा घाट

सिधवां नहर में होगी बोटिंग और वॉटर गेम्स फ्लोटिंग रेस्टोरेंट, पूजन के लिए बनेगा घाट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| शहर से गुजरती सिधवां नहर में जल्द ही बोटिंग, वॉटर गेम्स, फ्लोटिंग रेस्टोरेंट और पूजन के लिए अलग घाट बनेगा। यह दावा शहर के एनजीओज से मीटिंग में सूबे के कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु और सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने किया। नहर को पर्यटन के तौर पर विकसित करने के लिए प्रोजेक्ट तैयार किया जाएगा। मंत्री आशु ने कहा कि सिधवां नहर को इस तरीके से डेवलप किया जाएगा कि लोग शारीरिक और मानसिक तंदुरुस्ती ले सकें। उन्होंने शहर के लोगों से भी अपील की कि इस बारे में अपने सुझाव दें। जो नगर निगम, डिप्टी कमिश्नर दफ्तर या सांसद और मंत्री को दिए जा सकते हैं।

लैंडस्केपिंग से खूबसूरत बनेंंगे बाहरी हिस्से

शुरुआत में नहर के बाहरी हिस्सों की सफाई करवा लैंडस्केपिंग के जरिए खूबसूरत बनाया जाएगा। इसमें अलग-अलग किस्म के पौधे और घास लगाई जाएगी। एलईडी लाइटें लगाकर भी इसे खूबसूरत बनाया जाएगा। नहर में कूड़ा और धार्मिक आस्था के तहत फेंकी जाने वाली पूजा सामग्री को राेकने के लिए नहर के किनारे लोहे की जालियां लगाई जाएंगी। पूजा सामग्री और छठ पूजा के मौकों का महत्व ध्यान में रखते हुए अलग-अलग एरिया में सिधवां नहर पर घाट बनाए जाएंगे, जो फिल्टर सहूलियत वाले होंगे। इससे पूजा का सामान सारे पानी में मिलने की जगह एक ही जगह पर इकट्ठा हो जाएगा।

नहर में कूड़ा फेंकने पर लगाई जाएगी रोक: पक्खोवाल रोड स्थित मछली बाजार और सब्जी मंडी का कूड़ा नहर में फेंकने से रोका जाएगा। नहर को साफ-सुथरा रखने के लिए पॉल्यूशन बोर्ड के एक्ट को सख्ती से लागू किया जाएगा। बता दें कि इस मीटिंग में एक कॉलोनाइजर ने सांसद और मंत्री को ऑफर किया कि वो साउथ सिटी के पास कच्ची नहर को अपने खर्चे पर पक्का कर देंगे और उसमें बोटिंग भी शुरू करा सकते हैं। इसके बाद अब इस पूरी योजना को प्रोजेक्ट के तौर पर लेकर लागू करने का दावा किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...