लुधियाना| भले ही कमजोर वेदर सिस्टम (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) जम्मू-कश्मीर पर बना है। मगर इसके प्रभाव से हवाओं का चक्रवाती सिस्टम बनने से शहर में धूलभरी आंधी चली। इस दौरान हवाओं की गति कुछ समय के 50 किमी. प्रति घंटा से ज्यादा थी। इससे दिन के समय बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ धूल भी उड़ी। इसके बाद मौसम में कुछ ठंडक भी आई। शाम तक आसमान में बादल छाए रहे। बता दें कि आने वाले अगले पांच दिनों तक मौसम अब गर्म रहेगा। दिन के समय गर्म हवाएं चलेंगी और पारा 40 के पार भी जाएगा। शनिवार को दिन का अधिकतम पारा 39 डिग्री और न्यूनतम पारा 22.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। अगले 24 घंटों के दौरान मौसम आमतौर पर खुश्क रहेगा और दिन में हल्के बादल छाए रह सकते हैं।