पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अमेरिका भेजने के नाम पर ठगे 10 लाख रुपए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| अमेरिका भेजने के नाम पर 10 लाख रुपए ठगने के आरोप में थाना सदर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। यह मामला गांव ठक्करवाल के रहने वाले जीवन कुमार की शिकायत पर जांच के बाद दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान शहीद भगत सिंह नगर बंगा के संदीप कुमार, उसकी प|ी एकता बेदी और बेटी सुमन बेदी के रूप में हुई है। तीनों पर साजिश रचकर धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में जीवन कुमार ने बताया कि आरोपियों ने उसके भतीजे अभिषेक को अमेरिका भेजने झांसा देकर उनसे 11 लाख रुपए और अभिषेक का पासपोर्ट लिया था, लेकिन अभिषेक को अमेरिका नहीं भेजा और उसका पासपोर्ट भी नहीं लौटाया। उन्होंने रुपए वापस मांगे तो आरोपियों ने एक लाख रुपए लौटा दिए और बाकी रुपए देने से मुकर गए। जांच में आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया।

खबरें और भी हैं...