पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • सांसद बिट्टू, मंत्री आशु के सामने डिफेसमेंट इन्क्रोचमेंट पर फूटा एनजीओज का गुस्सा

सांसद बिट्टू, मंत्री आशु के सामने डिफेसमेंट इन्क्रोचमेंट पर फूटा एनजीओज का गुस्सा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एनजीओ मेंबर्स ने कहा कि प्राइवेट कंपनियों की मदद लेकर शहर को खूबसूरत बनाने के लिए ग्राफिटी बनाई गई थी। इस पर भी प्राइवेट कोचिंग सेंटरों और अपने कारोबार को चमकाने वालों ने अपने बैनर चिपका दिए। निगम ने इनके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया। ग्राफिटी का यह बुरा हाल देख बाकी कंपनियां अब पीछे हट गई हैं। इस डिफेसमेंट के बारे में पहले भी कंप्लेंट्स की थी, लेकिन निगम ने कोई एक्शन नहीं लिया।

एनजीओ मेंबरों ने निगम अफसरों की नाकामी से लेकर माफिया से सांठगांठ तक के आरोप भी जड़े

जालंधर-पानीपत हाइवे समेत रुके पड़े कई कामों को लेकर जताई नाराजगी

सिटी रिपोर्टर | लुधियाना

सांसद रवनीत बिट्टू और कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु की सिधवां नहर के मुद्दे पर बुलाई मीटिंग में डिफेसमेंट यानी पोस्टर-बैनर लगा शहर को गंदा करने और जगह-जगह अवैध कब्जों को लेकर एनजीओ सदस्यों का गुस्सा फूट पड़ा। निगम के कार्रवाई न करने को लेकर एनजीओ मेंबरों ने भारी नाराजगी दिखाई। मीटिंग में मेयर बलकार संधू भी मौजूद थे। उन्होंने भरोसा दिया कि इसे सुधारा जाएगा। एनजीओ मेंबरों ने निगम अफसरों की नाकामी से लेकर माफिया से सांठगांठ तक के आरोप जड़े। इस पर मंत्री आशु ने सख्त रुख दिखाते हुए कहा कि इसे आगे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

केंद्र की मदद वाले प्रोजेक्ट भी अधर में: एनजीओ मेंबरों ने केंद्र सरकार के महकमों की मदद से चल रहे प्रोजेक्टों का मुद्दा भी सांसद बिट्टू के आगे उठाया। जालंधर-पानीपत हाईवे का काम बंद पड़ा है। चंडीगढ़ रोड पर लैंड फिल फ्लाईओवर की जगह एलिवेटेड रोड बनाने के प्रस्ताव पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। ढंडारी रेलवे स्टेशन को अपग्रेड करने, रेलवे स्टेशन के सिविल लाइंस साइड को पूरी तरह फंक्शनल करने, जगराओं पुल का काम तेजी से करने, रेलवे माल गोदाम शहर से बाहर शिफ्ट करने को लेकर भी समस्याएं उठाई गईं। बिट्टू ने कहा कि वो उन्हें लिखकर दे दें तो इन्हें केंद्र सरकार के आगे उठाया जाएगा।

पोस्टर लगाकर ग्राफिटी तक खराब कर दी

एनजीओ के मेंबर्स के सवालों का जवाब देते बिट्‌टू, साथ हैं कैबिनेट मंत्री आशु, मेयर संधू और अन्य लोग।

तहबाजारी विंग बनी कमाई का जरिया, बंद करो

राज्य सरकार में मंत्री आशु के आगे एनजीओ मेंबरों ने सरेआम कहा कि निगम की तहबाजारी विंग सिर्फ पैसे कमाने का जरिया बन चुकी है, इसे बंद कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि इन्क्रोचमेंट्स नहीं हटाई जा रही, सिर्फ चालान काटकर खानापूर्ति की जा रही है। उसमें कितने चालान पेंडिंग हैं, इसको भी कभी किसी ने नहीं देखा। उन्होंने कहा कि गिल फ्लाईओवर का हिस्सा गिरने के बाद ट्रैफिक डिस्टर्ब हो गया। शहर में जाम लग रहा है, लेकिन निगम ने कोई इन्क्रोचमेंट नहीं हटाई। ट्रैफिक पुलिस को यह काम करना पड़ रहा है। बता दें कि खुद मंत्री आशु भी निगम हाउस में यह मुद्दा उठा चुके हैं। एनजीओज की तरफ से इन्क्रोचमेंट्स पर सख्ती बरतने की मांग सुनकर राज्य के कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु ने कहा कि इसके लिए पटियाला में तैनात निगम के सेक्रेटरी जसदेव सिंह सेखों को वापस लाना होगा। मंत्री आशु कि इस बात का वहां मौजूद एनजीओ मेंबर्स ने स्वागत किया और कहा कि इन्क्रोचमेंट्स पर सख्ती बरतने के लिए सख्त अधिकारी की जरूरत है अन्यथा लोगों को इसी तरह परेशान होना पड़ेगा। बता दें कि जसदेव सिंह सेखों बतौर सुपरिंटेंडेंट यहां इंफोर्समेंट सेल के इंचार्ज थे और उन्होंने इन्क्रोचमेंट के खिलाफ़ पूरी सख्ती बरती थी, लेकिन सेक्रेटरी के तौर पर प्रमोट होने के बाद उन्हें पटियाला ट्रांसफर कर दिया गया था।

मीटिंग में ये समस्याएं भी उठीं

सदर्न बाईपास का काम 6 करोड़ न मिलने की वजह से अधूरा रहने का मुद्दा भी उठा। इस पर मंत्री आशु ने कहा कि शाहकोट उपचुनाव का कोड खत्म होने के बाद पैसा दिलाने की कोशिश करेंगे। फोकल पॉइंट में सड़कों पर खड्डे को लेकर भी समस्या उठाई गई। वहीं ढंडारी ब्रिज पर भी कुछ महीने बाद बार-बार लुक डालने की जगह पक्का काम करने की मांग की गई। इसके अलावा शहर में ट्रैफिक के लिए बॉटलनेक बन चुकी समस्या भी हल करने की मांग उठाई गई।

खैहरा ने सीएम से की इन्वायरमेंटल इमरजेंसी घोषित करने की मांग

नेता विपक्ष ने लिया सतलुज का जायजा

हंबड़ां के नजदीक बलिपुर गांव में सतलुज नदी में बुड्ढे नाले का मिक्सिंग पॉइंट देखते हुए नेता विपक्ष सुखपाल सिंह खैहरा और पार्टी के अन्य ओहदेदारा।

सिटी रिपोर्टर | लुधियाना

विधानसभा के नेता विपक्ष व आम आदमी पार्टी के नेता सुखपाल सिंह खैहरा ने हंबड़ां के नजदीक बलिपुर गांव में सतलुज नदी में बुड्ढा नाला का मिक्सिंग प्वाइंट देखने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से इन्वायरमेंटल इमरजेंसी घोषित करने की मांग की है।

इस अवसर पर खैहरा ने कहा कि पंजाब की नदियों में गिर रहे इंडस्ट्री के अनट्रीटेड पानी से जहां जानवरों की मौत हो रही है, वहीं आम आदमी भी इस जहरीले पानी को पीकर मौत का शिकार होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में ऐसे हालात बन गए हैं कि अब कोई भी पानी के स्रोत प्रदूषण रहित नहीं हैं। जहां ब्यास नदी में छोडें गए इंडस्ट्रियल डिस्चार्ज से मछलियां व कईं अन्य जानवर मौत का शिकार हो गए। वहीं बुड्ढा नाला से सतलुज में जा रहा इंडस्ट्री के कै मिल युक्त पानी से हरीके पतन प्रदूषित हो गई है,वहीं राजस्थान में यही पानी पीकर लोग बीमार होते चले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में सख्त कदम उठाते हुए बुड्डा नाला में गंदा पानी गिराने वाली इंडस्ट्री मालिकों पर एफआईआर की जानी चाहिए। इस अवसर पर खैहरा ने कहा कि भले ही मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के गुरदासपुर स्थित चड्ढा शूगर मिल्स से नजदीकी संबंध हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें आम आदमी की भलाई के बारे में सोचना चाहिए।

खबरें और भी हैं...