पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • स्टूडेंट को सुसाइड के लिए मजबूर करने वाले आरोपी पर लगी धारा 306

स्टूडेंट को सुसाइड के लिए मजबूर करने वाले आरोपी पर लगी धारा 306

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुिधयाना| नर्सिंग स्टूडेंट हरमनजोत कौर निवासी खटड़ा को सुसाइड के लिए मजबूर करने के मामले में लुधियाना फोकल पॉइंट थाना की पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों के हवाले किया। वहीं इस मामले के आरोपी अमनप्रीत सिंह निवासी अमृतसर के खिलाफ धारा 306 भी जोड़ दी गई है। एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है। पहले उसके खिलाफ छेड़छाड़ और अश्लील संदेश और फुटेज भेजने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था, जिसमें आरोपी जमानत पर है। अब लड़की की मौत के बाद धारा 306 लगा दी गई है। इसमें आरोपी की गिरफ्तारी जल्द कर ली जाएगी।

खन्ना पुलिस को लेकर फूड फैक्टरी में पहुंची दिल्ली हाईकोर्ट की टीम

खन्ना/लुिधयाना| शहर की एक फूड फैक्टरी में शनिवार दिल्ली हाईकोर्ट की एक टीम खन्ना पुलिस के साथ पहुंची। फैक्टरी मालिकों पर दिल्ली की एक फैक्टरी के प्रोडक्ट के नाम पर अपना प्रोडक्ट बनाने का आरोप लगा फैक्टरी में पड़ा सामान गोदाम में रखवा दिया गया। पुलिस ने गोदाम सील कर फैक्टरी मालिकों को कोर्ट में पेश होकर अपनी सफाई देने को कहा। टीम का कहना था कि दिल्ली की फूड फैक्टरी का प्रोडक्ट खन्ना की फैक्टरी में तैयार हो रहा है, जबकि खन्ना की फैक्टरी मालिकों ने किसी तरह की डुप्लीकेसी करने से इनकार किया। अदालत के अगले आदेशों तक प्रोडक्ट पुलिस ने गोदाम में सील कर दिया था।

खबरें और भी हैं...