लुिधयाना| पंजाब एंड सिंध बैंक घुमार मंडी की ओर से दांतों का फ्री चेकअप कैंप लगाया गया। यह कैंप खालसा कॉलेज फॉर वुमन के पास लगाया गया। इसमें लगभग करीब 200 लोगों ने अपना चेकअप कराया। कैंप में मेडिसन भी फ्री दी गईं। ब्रांच के इंचार्ज जसपाल सिंह जोली की अध्यक्षता में कैंप लगाया गया। इस दौरान जोनल मैनेजर अमोलक सिंह, असिस्टेंट जनरल मैनेजर अनूप सिंह चावला, लुधियाना जोन के अंशुमन कुमार, राजविंदर कौर बैंक ऑफिसर, संदीप भनोट, गुरमेल सिंह, बलराज गुप्ता का विशेष सहयोग रहा। कैंप बी कलोव डेंटल मॉडल टाउन के सहयोग से लगाया गया। इसमें डॉक्टर ज्योतिका शर्मा और डॉक्टर विशाल मित्तल ने लोगों का चेकअप किया। जसपाल सिंह जोगी ने लोगों का धन्यवाद किया।