सैलरी न मिलने पर सेवा केंद्र मुलाजिमों ने ठप किया कामकाज
लुधियाना। नवंबर के बाद से सैलरी न मिलने से भड़के सेवा केंद्रों के मुलाजिमों ने सोमवार को कामकाज ठप कर दिया। वो सेवा केंद्रों में काम कराने आई जनता को छोड़ एमएलए सिमरजीत बैंस की अगुवाई में फिरोजगांधी मार्केट स्थित बीएलएस कंपनी के दफ्तर पहुंचे और रोष प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में लुधियाना के साथ मोहाली व बरनाला के मुलाजिम भी शामिल हुए। वहां पहुंचे बीएलएस कंपनी के अफसरों ने मजबूरी जताई कि सरकार उन्हें पैसा नहीं दे रही, ऐसे में वो सेलरी देने में असमर्थ हैं।-पढ़ें पेज 2 पर