जीएचजी खालसा कॉलेज में कनवोकेशन, 962 स्टूडेंट्स को मिलीं डिग्रियां
कनवोकेशन के दौरान उपस्थिित को संबोधित करते मुख्य मेहमान। (दाएं) कार्यक्रम के दौरान मौजूद डिग्रियां हासिल करने वाले स्टूडेंट्स। फोटो : भास्कर
एजुकेशन रिपोर्टर | लुधियाना
गुरुसर सुधार स्थित जीएचजी खालसा कॉलेज में कनवोकेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हाउसिंग और अर्बन अफेयर्स के यूनियन मिनिस्टर ऑफ स्टेट हरदीप सिंह पुरी मुख्य मेहमान और एमपी हरिंदर सिंह खालसा गेस्ट ऑफ ऑनर रहे। कनवोकेशन में 962 स्टूडेंट्स को डिग्रियां बांटी गईं। डिग्री कॉलेज के 684 स्टूडेंट्स, कॉलेज ऑफ फॉर्मेसी के 130, कॉलेज ऑफ एजुकेशन के 148 स्टूडेंट्स को डिग्रियां दी गईं। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. एसएस दयोल ने 2017-18 की एनुअल रिपोर्ट पढ़ी। उन्होंने अकेडेमिक्स, स्पोर्ट्स और कल्चर में हासिल की गई उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। कॉलेज एल्युमनाई और ओलंपियन कर्नल जसवंत सिंह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया। इस मौके पर डायरेक्टर लेफ्टिनेंट जर्नल आईएस संघा, लक्ष्मी पुरी, सतवंत कौर, डॉ. सर्बजीत कौर, डॉ. सतविंदर कौर, डॉ. एसएस थिंद, डॉ. एचएस बराड़, हरिना गिल, बलजीत संघा, दिलावर सिंह गिल भी मौजूद रहे।