टिकट वेंडिंग मशीन में घटिया पेपर इस्तेमाल करने से फंस जा रही है टिकट
रेलवे स्टेशन पर लगीं टिकट वेडिंग मशीनें जो खराब पड़ी हैं। (दाएं) स्मार्ट कार्ड वाली मशीन को खोलकर फंसी टिकट निकालते कर्मचारी। फोटो : भास्कर
मशीन खोल निकलती है फंसी टिकट
कमीशन 5 की जगह हुई 3 फीसदी
रेलवे डिपार्टमेंट की ओर से रेलवे स्टेशन पर लगी एटीवीएम मशीनों पर रेलवे ने रिटायर्ड रेलवे कर्मियों को ही काम दिया गया है। रेलवे की ओर से शुरुआत में उन्हें स्मार्ट कार्ड से यात्रियों को टिकट निकाल कर देने पर पांच प्रतिशत तक कमशीन दी जाती थी, लेकिन अब रेलवे की ओर से रिटायर्ड कर्मियों को दी जाने वाली कमीशन में कटौती करके तीन प्रतिशत कर दिया गया है। इससे इन मशीनों पर ड्यूटी दे रहे रिटायर्ड रेलवे सीनियर सिटीजन कर्मियों में निराशा है। उनकी मांग है कि कमशीन बढ़ाने की जगह 5 प्रतिशत ही कर दी जाए।