पावर कट... मरम्मत से कई इलाकों में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक
लुधियाना| बिजली लाइनों की जरूरी मरम्मत से मंगलवार को 11 केवी गिल फीडर सुबह 9.30 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक बंद रहेगा। इससे मेन गिल रोड स्थित पावरकॉम आॅफिस से दशमेश नगर गली नंबर- 16-17 और चेत सिंह नगर के इलाके प्रभावित रहेंगे। ऐसे ही 11 केवी शिमलापुरी फीडर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगा। इससे 4सी से 10सी, 1बी, 2बी, 3बी, 6बी,7बी, 8बी, प्रीत नगर की 1 से 30 नंबर गली, सुरज नगर और रविंद्रा काॅलोनी के इलाके प्रभावित होंगे।