सीटी यूनिवर्सिटी में अखंड पाठ आयोजित
लुधियाना| सीटी यूनिवर्सिटी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का अखंड पाठ करवाया गया। इसमें सीटी यूनिवर्सिटी की मैनेजमेंट, टीचर्स, स्टूडेंट्स और पेरेंट्स ने शिरकत की। समारोह में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पवित्र बीड़ साहिब को कैंपस में लाया गया। इस दौरान छात्रों की ओर से गतका खेला गया और गुरु का लंगर भी अटूट बरताया गया।