पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पौणाहारी क्लब ने निकाली झंडा फेरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| पौणाहारी क्लब बाबा दीप सिंह नगर भामियां खुर्द में बाबा बालक नाथ की 13वीं विशाल शोभायात्रा और झंडे की फेरी बड़ी धूमधाम और श्रद्धा से निकाली गई। पं. खेमचंद्र शर्मा की अगवाई में निकाली गई इस फेरी में बाबा के नाम का कीर्तन करती भजन मंडली ने माहौल में भक्तिरस भर दिया। इलाका निवासियों ने फूलों की वर्षा कर बाबा जी के झंडे का स्वागत किया। विभिन्न जगहों पर स्वागत के साथ साथ झंडा फेरी में शामिल भक्तों के लिए लंगर का प्रबंध किया गया था। इस मौके पर प्रधान रमेश कुमार डीपी, चरनजीत डाबरा, वरुण घई, रवि धीमान, गौतम, संजीव, कुलदीप हंस, सुशील, नंदलाल, मनीश कंवर, मुकेश नारंग, मोनू भारद्वाज समेत इलाके की संगत उपस्थित थी।

खबरें और भी हैं...